महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह हुए कोरोना वायरस पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

नयी दिल्ली । महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और चंडीगढ स्थित अपने आवास पर पृथकवास में हैं। ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर 91 वर्ष के मिल्खा सिंह में कोई लक्षण नहीं है। मिल्खा ने कहा ,‘‘हमारे कुछ हेल्पर पॉजिटिव पाये गए हैं लिहाजा परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराईगई। सिर्फ मेरा नतीजा पॉजिटिव आया और मैं हैरान हूं।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में लगे लॉकडाउन को किया जाएगा और भी सख्त, राज्य गृह मंत्री ने दिए संकेत

उन्होंने कहा ,‘‘मैं पूरी तरह से ठीक हूं और कोई बुखार या कफ नहीं है। मेरे डॉक्टर ने बताया कि तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा। मैने कल जॉगिंग की।’’ पांच बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रही। मिल्खा के बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह दुबई में है और इसी सप्ताह लौटेंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार