डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका पर शानदार जीत दिलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

केपटाउन। डेविड मिलर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बेहद रोमांचक पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। मिलर ने विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए एक कैच लपका और एक स्टम्पिंग की । श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सात विकेट पर 134 रन ही बना सकी। 

इसके बाद मिलर ने 23 गेंद में 41 रन बनाये लेकिन दक्षिण अफ्रीका का निचला क्रम चरमरा गया और उसने आठ विकेट धड़ाधड़ गंवा दिये। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा। सुपर ओवर में मिलर ने 13 रन बनाये जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इस ओवर में 14 रन जोड़े। यह ओवर लसिथ मलिंगा ने डाला था। श्रीलंकाई टीम इमरान ताहिर के ओवर में पांच रन ही बना सकी। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav