By एकता | Oct 03, 2024
स्ट्रेंजर थिंग्स की अभिनेत्री मिल्ली बॉबी ब्राउन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में, अभिनेत्री अपने प्रेमी जेक बोंगियोवी का हाथ थामे शादी की कसमें लेती नजर आ रही है। स्ट्रेंजर थिंग्स में मिल्ली के 'पापा' का किरदार निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू मोडिन ने जोड़े की शादी करवाई। अनजान लोगों को बता दें, मिल्ली और जेक मई में पहले ही शादी कर चुके हैं। दोनों का पहला शादी समारोह निजी था। इस दूसरे शादी समारोह में दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में एक-दूसरे का जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं।
मिल्ली और जेक को पहली बार 2021 में रोमांटिक रूप से जोड़ा गया था। 2023 में दोनों ने सगाई कर ली। इस साल मई में, अपने-अपने परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई। हैम्पटन में शादी के बैंड पहने स्पॉट होने के बाद दोनों ने अपनी शादी की पुष्टि की। हालांकि, अभी तक जोड़े ने अपनी पहली शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है।