कोरोना के कारण स्कूल हुए बंद! अमेरिका में लाखों बच्चों की पढ़ाई बीच में अटकीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

फोर्ट लॉडरडेल।अमेरिका में लाखों बच्चों को शुक्रवार को यह बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पतझड़ (सितंबर से दिसंबर) के मौसम में उनके पूरे समय के लिए स्कूल जा पाने की संभावना नहीं है। अधिकारियों ने गर्मियों की छुट्टी के बाद क्या होगा, इस बात की जानकारी दी। यह घोषणा ऐसे वक्त हुई है जब अमेरिका के अनेक राज्य खासतौर पर सन बेल्ट में आने वाले क्षेत्र संक्रमण के बढ़ते मामलों का सामना कर रहे हैं। टेक्सास और कैलिफोर्निया में सैन्य चिकित्सकों के दलों को अस्पतालों में तैनात किया गया है। अमेरिका के दक्षिण पूर्व से लेकर दक्षिण पश्चिम के बीच में आने वाले क्षेत्रों को ‘सन बेल्ट’ कहते हैं।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार