By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025
जर्मनी में छुट्टी के दौरान चोरों ने सेंध लगाकर एक बैंक से लाखों यूरो की संपत्ति चुरा ली। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चोरों ने सेंध लगाकर सुरक्षित कक्ष तक पहुंचने के लिए ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया था।
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह चोरी जर्मनी की सबसे बड़ी चोरियों में से एक हो सकती है। डीपीए ने बताया कि बैंक मंगलवार को बंद था। सोमवार सुबह चार बजे के आसपास एक फायर अलार्म बजने पर पुलिस और दमकलकर्मी बैंक शाखा पहुंचे। उन्होंने पाया कि वहां दीवार में एक छेद हुआ था और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।