सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को टैक्सी ड्राइवर ने किए अश्लील इशारे! दर्ज कराई शिकायत

By रेनू तिवारी | Sep 15, 2020

कोलकाता पुलिस ने सोमवार दोपहर अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती पर भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। यह घटना बल्लीगंज फेरी इलाके के पास हुई जब मिमी जिम से अपने घर लौट रही थी। टैक्सी चालक ने कथित तौर पर अभिनेत्री पर भद्दी टिप्पणियां कीं,  टिप्पणी करने के बाद ड्राइवर अपने वाहन को पिछले रास्ते से लेकर भाग गया। पहले तो, मिमी ने इस मामले को नजरअंदाज कर दिया लेकिन जब टैक्सी चालक ने अपनी कार को फिर से आगे बढ़ाया और उसी इशारे को दोहराया, तो उसने वाहन का पीछा किया, चालक को पकड़ लिया और उसका सामना किया।

इसे भी पढ़ें: तमिल अभिनेता फ्लोरेंट परेरा का कोरोना वायरस के कारण 67 वर्ष की आयु में निधन

मिमी ने इसके बाद गरियाहाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान लक्ष्मण यादव (32) के रूप में हुई है, जो पूर्वी महानगर बाईपास के पास आनंदपुर इलाके में रहता है। गिरफ्तार चालक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354A, 354D, 509 और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

JL-50 Review : टाइम ट्रैवल की शानदार उड़ान जो आखिर में ‘टर्बुलेंस’ में फंस गई!

 

प्रमुख खबरें

Durg Road Accident: बिना लाइसेंस बाइक चलाकर ली थी जान, कोर्ट ने बेटे को 5 साल और पिता को दी 3 माह की जेल

Palamu में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर Mannat पर लगी स्क्रीन, फिल्म King के टीजर को लेकर अटकलें तेज

Delhi Police ने 26 साल बाद पकड़ा हत्या का भगोड़ा, हथौड़े से की थी पड़ोसी की हत्या