Birthday Special: मिमी चक्रवर्ती का बंगाली सिनेमा से राजनीति तक का सफर

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2022

मिमी चक्रवर्ती भारतीय सिनेमा जगत की अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से बंगाली फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने साल 2019 में तृणमूल कांग्रेस से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता। । चक्रवर्ती के जीत का अंतर बंगाल में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले प्रत्याशियों में पांचवां नंबर पर रहा। आज आपको बताते हैं कि बंगाली फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री ने कैसे रखा राजनीति की दुनिया में कदम। 

मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी शहर से हैं। उनका बचपन अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के देवमाली शहर में बीता। लेकिन बाद में वो अपने परिवार के साथ जलपाईगुड़ी शहर में वापस आ गईं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जलपाईगुड़ी के होली चाइल्ड स्कूल से ली है। बाद में बिन्नागुरी के सेंट जेम्स स्कूल से पढ़ाई की। आगे की बढ़ाई के लिए मिमी चक्रवर्ती ने राजधानी कोलकाता का रूख किया। 2010 में उन्होंने आशुतोष कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक की शिक्षी ली। मिमी के माता-पिता सिलीगुड़ी में रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चूक गए तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी: योगी

फिल्मी सफर

मिमी चक्रवती ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक पेशेवर मॉडल के रूप में की। इसके साथ ही उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया। उन्होंने टीवी सीरियल "चैंपियन" से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद टीवी सीरियल गनेर ओपारे में भी उन्होंने काम किया। ये टीवी सीरियल 28 जून 2010 से 16 अप्रैल 2011 तक स्टार जलशा पर प्रसारित हुआ। उनकी पहली फिल्म बापी बारी जा 7 दिसंबर 2012 को रिलीज हुई। 

राजनीतिक सफर 

मिमी चक्रवर्ती साल 2019 में राजनीति में शामिल हो गई। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने बीजेपी के अनुपम हाजरा को करीब 3 लाख वोटों से पराजित किया। मिमी चक्रवर्ती को इस चुनाव में 6 लाख 88 हजार 472 वोट प्राप्त हुए थे। जादवपुर लोकसभा क्षेत्र को पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण सीट माना जाता है। ये 24 परगना जिले में आता है। 24 परगना भारत का सबसे घनी आबादी वाले जिलों में छठा स्थान है। 

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज