भारत में अब लड़कियों की शादी की उम्र बढ़कर होगी 21 साल, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

By निधि अविनाश | Dec 16, 2021

भारत में अब लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और सरकार इसको लेकर कानूनों में संशोधन करेगी। आपको बता दें कि, पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2020 को अपने संबोधन में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि, बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए शादी उचित समय पर करना जरूरी है। कानून के मुताबिक, देश में पुरुषों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 और महिलाओं की 18 साल है। लेकिन अब सरकार इस कानून में संशोधन करेगी। बाल विवाह निषेध कानून, स्पेशल मैरिज एक्ट और हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कानूनों में संशोधन करेगी। जया जेटली की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की टास्क फोर्स ने प्रस्ताव का समर्थन किया था।शीर्ष सरकारी विशेषज्ञ वीके पॉल, स्वास्थ्य मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी टास्क फोर्स के सदस्यों में शामिल थे, जिसे पिछले साल जून में स्थापित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar