कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

श्रीनगर शहर में इस मौसम के दौरान बीती रात पहली बार तापमान शून्य से नीचे रहा और कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह इस मौसम की पहली सबसे ठंडी रात रही जब तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में रात को तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे छोड़कर घाटी के अन्य सभी मौसम केंद्रों में रविवार रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पहलगाम पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री रहा जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान विभाग ने 15 नवंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है और कहा है कि रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

प्रमुख खबरें

NCP नेता Zeeshan Siddiqui बोले- एक महिला का Deputy CM बनना बहुत बड़ी बात है

PM Modi की Arab League से मुलाकात, बोले- अटूट भाईचारे से Partnership नई ऊंचाइयों पर जाएगी

Gmail का नया अपडेट: बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे ईमेल एड्रेस

मोदी को अचानक फोन कर वेनेजुएला की राष्ट्रपति ने क्या कहा? अमेरिका हुआ चौकन्ना