मोदी को अचानक फोन कर वेनेजुएला की राष्ट्रपति ने क्या कहा? अमेरिका हुआ चौकन्ना

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की है। खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने भी पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। ऐसे में भारत और वेनेजुएला के बीच हुई इस फोन कॉल ने इस वक्त जबरदस्त तहलका मचा दिया है। खास करके वाशिंगटन की नजरें इस पूरी बातचीत पर ठहर गई है। मगर भारत ने अपने इस कदम से एक कड़ा संदेश दुनिया को देने की कोशिश भी की है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले पर अब तक खामोश थे। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से वेनेजुएला और अमेरिका तनाव पर लगातार बयान दिए जा रहे थे। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधे तौर पर इस पूरे मामले पर अब एंट्री हो गई है और वेनेजुला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर बातचीत की है और यह बातचीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: तेल के खेल में मोदी के आगे कोई नहीं टिक सकता, भारत-वेनेजुएला वार्ता के बाद दुनिया में मची हलचल

वेनेजुला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रगेज ने अपने बयान में यह कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी भाईचारे वाली टेलीफोन पर बातचीत हुई है। जो गहरे इंसान और आध्यात्मिक जुड़ाव की यह बातचीत रही है जिसमें हम सभी क्षेत्रों में अपनी आपसी साझेदारी को गहरा करने और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। मैंने भारत सरकार और भारत के लोगों द्वारा हमारे देश के प्रति दिखाई गई एकजुटता के लिए अपना आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला के लोगों की शांति, संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के उसमें अपना साथ खड़े होने की इच्छा भी फिर से दोहराई है। हमने बता दें कि यहां पे एनर्जी, एग्रीकल्चर, साइंस और टेक्नोलॉजी, फार्मासटिकल्स, इंडस्ट्रीज, माइनिंग, ऑटोमोटिव सेक्टर्स और टूरिज्म के स्ट्रेटेजिक कोपरेशन पर चर्चा की है और साल 2026 में अपने रिश्तों को फिर से शुरू करने के लिए कॉमन रोड मैप के साथ आगे बढ़ने पर सहमत हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन