Shivling Puja: भगवान शिव और मां पार्वती के अलावा शिवलिंग पर विराजते हैं ये देवी-देवता, आप भी लें आशीर्वाद

By अनन्या मिश्रा | May 18, 2024

सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। वहीं शिवलिंग पर मौजूद अलग-अलग स्थानों की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं। बता दें कि शिवलिंग पर भगवान शिव के अलावा माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और अशोक सुंदरी का स्थान माना गया है। ऐसे में शिवलिंग के इन अलग-अलग स्थानों की पूजा कर आप इनका भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

पद्मपुराण के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती के अलावा उनकी बेटी अशोक सुंदरी का भी उल्लेख किया गया है। बता दें कि शिवलिंग में जिस स्थान से जल बहकर निकलता है, उस स्थान को अशोक सुंदरी का स्थान माना जाता है। बता दें कि अशोक सुंदरी की पूजा करने के लिए शुद्ध जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-13

वहीं शिवपुराण के मुताबिक शिवलिंग में जलाधारी के आगे की ओर पद चिन्हों में कार्तिकेय और भगवान गणेश का वास माना जाता हैं। बताया जाता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद पद चिन्ह के स्थान पर दोनों तरफ से 5-7 बार अपने हाथों से इस तरह दबाना चाहिए, जैसे कि आप किसी के पैर दबा रहे हैं। इस दौरान जातक को श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को जल्द ही संतान सुख प्राप्त होता है। वहीं अगर बच्चे को किसी तरह की बीमारी या समस्या है, तो उससे भी राहत मिलती है।

प्रमुख खबरें

बस एक धागे पर टिकी है ज़िंदगी, Iran की मदद करने वाले देशों को Donald Trump की Economic D-Day वाली चेतावनी

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, प्रभारी को किया तलब

Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र