Delhi Weather Update | सुबह की ठंडक के बाद दोपहर में झुलसाएगी गर्मी, 'खराब' श्रेणी में पहुँचा प्रदूषण का स्तर

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जहाँ एक तरफ सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ दोपहर में तेज गर्मी और बढ़ते वायु प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के सामान्य औसत से 1.3 डिग्री कम है, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: चीनी सैटेलाइट से ईरान ने उड़ाया अमेरिकी अड्डा, गए 7 लाख करोड़

 

दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 40 डिग्री तक पहुँचते पारे और 'खराब' होती हवा के कारण डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के घर पर कालिख पोतने के मामले में छह Congress कार्यकर्ता गिरफ्तार

30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

Ballia Court ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी जावेद को 25 साल कारावास की सजा सुनाई

Asian Games में भारत का कमाल, कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड और महिला टीम ने जीते Gold