दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2023

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह धूप निकली तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

सुबह साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 38 निगरानी स्टेशन में से कम से कम 15 ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में तथा 22 निगरानी स्टेशन ने ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

पर्यटक अमेरिका में कितने समय तक रह सकते हैं? दूतावास ने वीजा एक्सायरी डेट पर क्या नया अपडेट दिया?

बेहतर प्रदर्शन से विधानसभा चुनावों में खुलेगी राह!

कनाडा से मुंह मोड़ रहे छात्र,यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन में आई 80% तक की गिरावट

Agastya Nanda के डेब्यू फिल्म इक्कीस पर लगा ग्रहण? Amitabh Bachchan ने बताई फिल्म पोस्टपोन होने की चौंकाने वाली वजह