Rajasthan Weather Report | राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम, माउंट आबू में पारा 0°C पर लुढ़का

By रेनू तिवारी | Nov 19, 2025

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है और बीती रात सीकर में तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। बीती रात राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 05.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 05.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम) रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने तीखे सवाल पूछने पर एबीसी न्यूज की रिपोर्टर को ‘बेहद खराब’ बताया, धमकी दी

 

सुबह कोहरा छाया रहा

शहर में सुबह कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे छंटता गया। सुबह-शाम ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। दिन में साफ आसमान और अच्छी धूप खिलने पर देश-विदेश से आए पर्यटकों ने वादियों के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। रंग-बिरंगे परिधानों में लिपटे पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। पर्यटकों ने गरमागरम व्यंजनों, कढ़ाई दूध, मूंगफली आदि का भी लुत्फ उठाया। शाम को ठंडी हवाओं के चलते लोग जल्दी अपने घरों और होटलों को लौट गए। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू