राहुल गांधी पर ट्वीट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा और दो अन्य के खिलाफ थाने में की शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा और दो अन्य के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर कथित तौर पर झूठी और दुर्भावनापूर्ण सूचना फैलाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि मंत्री सिंहदेव ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाने में आवेदन देकर मिश्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हरीश खुराना और मेजर (सेवानिवृत्त) सुरेंद्र पूनिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया, पुलिस आवेदन की जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सौंपे शिकायत में सिंहदेव ने कहा है कि यह ट्विटर हैंडल पूरी तरह से गलत और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, ट्वीट में कहा गया है कि राहुल गांधी नेपाल के एक पब में एक पार्टी में भाग ले रहे हैं और वहां उन्होंने चीनी राजदूत के साथ एक गुप्त बैठक की थी। सिंहदेव ने कहा है कि यह सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं तथा एक राजनीतिक दल के द्वारा कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से गांधी की छवि को खराब करने तथा लोगों के मन में घृणास्पद और विभाजनकारी विचारधारा का प्रचार करने के लिए अभियान के रूप में इसे फैलाया जा रहा है। मंत्री सिंहदेव ने कहा, ‘‘गांधी वास्तव में नेपाल की निजी यात्रा पर थे। वे कुछ समारोहों में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल को फिलहाल राहत नहीं, सुनवाई टली

जहां उनकी एक स्थानीय परिचित के साथ फोटो है। ट्वीट में जिसे चीनी महिला के रूप में दिखाया गया है, वह गांधी की एक नेपाली परिचित है।’’ मंत्री सिंहदेव की शिकायत के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर सवाल किया है कि राहुल गांधी ऐसी जगह क्यों गए जहां की वीडियो से छवि धूमिल हुई है। मिश्रा ने ट्वीट में कहा है, ‘‘मुझ पर प्राथमिकी क्यों ? राहुल गांधी जहां खुद गए वहां की वीडियो से उनकी छवि धूमिल हो गई? ऐसी जगह गए क्यों जहां कि वीडियो से छवि धूमिल हो। अगर अदालत ने कहा राहुल गांधी जहां जहां गए उनके पासपोर्ट डिटेल (विशदेश यात्रा में पासपोर्ट पर लगने वाले मुहर की जानकारी) पब्लिक (सार्वजनिक) करो फिर कर पाएंगे आप पब्लिक ? छवि ज्यादा धूमिल ना हो जाएं बाबा की।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा