सपा नेताओं के गाली-गलौज के बाद परिवार में है डर का माहौल: योगी सरकार के मंत्री

By अंकित सिंह | Jul 06, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इससे पहले फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हुए। भाजपा ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। बलिया में समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई। यहां कड़े मुकाबले में सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी ने भाजपा के सुप्रिया यादव को 9 वोटों से हरा दिया। इस जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह तो थी ही इसके साथ उनकी गुंडागर्दी भी देखने को मिली। सपा कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र नाथ तिवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर चुना जा सकता है कि सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का नाम लेकर उनकी मां-बहन को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। अब इसी को लेकर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बयान दिया है। सपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकाने के बाद प्रदेश के मंत्री उपेंद्र नाथ तिवारी के परिवार में डर का माहौल है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश देख रहा है कि किस तरह प्रदेश के मंत्री, मेरी 90 साल की मां, बहन, पत्नी और बेटी को भद्दी गालियां दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंबिका चौधरी और नारद राय ने सुनियोजित तरीके से प्लान कराया। इन लोगों ने अपने बेटे की जीत के जश्न में भद्दी गालियां दी हैं। 

प्रमुख खबरें

US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

Dollar के मुकाबले Rupee दो माह के निचले स्तर पर, 19 पैसे गिरकर 96.10 पर पहुंचा

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद