मंत्री पीयूष गोयल का दावा, भारत की चीन के साथ व्यापार में असाधारण वृद्धि नहीं हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चीन के साथ देश के व्यापार में कोई ‘असाधारण’ वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के साथ भारत का व्यापार घाटा 2021 में घटकर 44 अरब डॉलर रह गया है, जो 2014-15 में 48 अरब डॉलर था। मंत्री ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के कार्यकाल में 2003 से और 2013-14 में चीन से आयात 1,160 प्रतिशत बढ़ा था। इसी तरह व्यापार घाटा 2004-05 के 1.5 अरब डॉलर से 24 गुना बढ़कर 2013-14 में 36 अरब डॉलर हो गया था।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के कुख्यात आतंकी सलीम पारे समेत दो आतंकवादी मारे गये : पुलिस

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का कुल व्यापार 102 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका के साथ 82 प्रतिशत और संयुक्त अरब अमीरात के साथ 65 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं चीन के साथ व्यापार सिर्फ 44 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता (एफटीएफ) अंतिम रूप दिए जाने के चरण में है।

प्रमुख खबरें

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ

असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की