सैनिक स्कूल सोसाइटी से संबद्ध होने वाले 100 स्कूलों में छात्रों के लिए रक्षा मंत्रालय की छात्रवृत्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली| रक्षा मंत्रालय एक नयी योजना के तहत सैनिक स्कूल सोसाइटी से संबद्ध होने वाले 100 स्कूलों में कक्षा छह के अधिकतम 50 छात्रों को हर साल 40,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने सैनिक स्कूल सोसायटी से 100 स्कूलों को संबद्ध करने की दी मंजूरी

इसलिए पहले वर्ष छात्रवृत्ति उन छात्रों के लिए होगी और कक्षा 12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति उत्तरोत्तर बढ़ायी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना के तहत कक्षा छह से कक्षा 12 तक प्रति वर्ष 50 छात्रों तक 50 प्रतिशत फीस की छात्रवृत्ति देने की परिकल्पना की गयी है जिसकी ऊपरी सीमा 40,000 रुपये प्रति वर्ष होगी।

शुरू में, वित्तीय सहायता के कारण हर साल प्रति स्कूल प्रति कक्षा अधिकतम व्यय 20 लाख रुपये होगा। 100 स्कूलों में से प्रत्येक को मौजूदा किसी सैनिक स्कूल के तहत रखा जाएगा। अभी देश भर में 33 सैनिक स्कूल संचालित हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर