India Summons Ukrainian Ambassador: भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में आया विदेश मंत्रालय, यूक्रेन के राजदूत को किया तलब

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2026

रूस और यूक्रेन के बीच 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से इस इलाके में कई बार मिसाइल और ड्रोन हमले हो चुके हैं। इस बार भी इसी बंदरगाह पर मौजूद जहाज को निशाना बनाया गया है। जहाज पर चार भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। क्यू में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि चार भारतीयों में से दो सुरक्षित हैं। हालांकि बाकी दो भारतीयों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दूतावास का कहना है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। जहां से जुड़ी एजेंसियों और यूक्रेन प्रशासन के संपर्क में है। जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा। यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक भारत के विदेश मंत्रालय से बाहर निकले। उन्हें तलब किया गया था। एक जहाज़ पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया। नाविकों के संगठन का कहना है कि हमले के लिए यूक्रेन का ड्रोन ज़िम्मेदार है।

इसे भी पढ़ें: भारतीयों की जान जाने के बाद फुल एक्शन में दिखे जयशंकर, रूस के मंत्री लावरोव को दिखाया आईना

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन दो भारतीयों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, उनकी स्थिति क्या है? भारतीय दूतावास लगातार अपडेट ले रहा है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले पर भारतीय दूतावास की नजर बनी हुई है। दो भारतीय सुरक्षित हैं। जबकि दो अन्य भारतीयों के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

CBI Investigation से पहले फैसला क्यों? Ankita Bhandari केस में बोले Rahul Gandhi- पीड़ितों की आवाज दबाती है सरकार

Smriti Mandhana की अगुवाई में Zimbabwe से पहली द्विपक्षीय T20 सीरीज खेलेगा भारत

Parminder Singh Jhota की हत्या पर Punjab Bandh, Amritsar में भारी पुलिस बल तैनात

Pakistan Funding से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश: अभिनेता Imran Khan पर Kirit Somaiya का गंभीर आरोप