वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने कहा- अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति संतोषजनक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

 नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति संतोषजनक है और रुपया-डॉलर अदला-बदली व्यवस्था के जरिये 35,000 करोड़ रुपये से इसे और मजबूती मिलेगी। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नकदी की स्थिति अब संतोषजनक है।  केंद्रीय बैंक की रुपया-डालर अदला-बदली व्यवस्थाके बारे में पूछे जाने पर गर्ग ने कहा कि यह (आरबीआई द्वारा) मजबूत पहल है।

आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति संतोषजनक है और केंद्रीय बैंक निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए है।  अधिकारी ने कहा, ‘‘इस समय मुझे नहीं लगता कि बाजार में नकदी के संदर्भ में कोई मुद्दा है।अगर किसी व्यक्ति को वित्त सुविधा नहीं मिल रही तो इसका कारण उसके बही-खाते की समस्या हो सकती है।’’

इसे भी पढ़ें: RBI ने IDBI बैंक के नाम में बदलाव के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया

आरबीआई ने मार्च में रुपया-डालर अदला-बदली नीलामी की घोषणा की। इसके तहत मंगलवार को 35,000 करोड़ रुपये की नकदी डाली जाएगी। तीन साल की अवधि के लिये पांच अरब डालर की नीलामी मंगलवार को की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर