स्वास्थ्य मंत्रालय ने 80 और एफडीसी दवाओं पर पाबंदी लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 80 और ‘फिक्स डोज कॉम्बीनेशन’ (एफडीसी) दवाओं पर पाबंदी लगाई है जिनमें एंटीबॉयोटिक्स, पेनकिलर, फंगल तथा जीवाणु संक्रमण, उच्च रक्तचाप तथा बेचैनी के इलाज में प्रयुक्त दवाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि 11 जनवरी से पाबंदी लागू की गई है।

अब प्रतिबंधित एफडीसी की कुल संख्या 405 हो गई है। पिछले साल सितंबर में 325 दवाओं पर पाबंदी लगाई गई थी। ‘फिक्स डोज कॉम्बीनेशन’ (एफडीसी) दवाएं वे होती हैं जिनमें दो या इससे अधिक दवाओं की खुराक एक निश्चित अनुपात में मौजूद होती हैं।

इसे भी पढ़ें- खाद्यान्न की अधिकता के कारण किसानों की आमदनी में आयी गिरावट: जेटली

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा