सूचना प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारणकर्ताओं, केबल ऑपरेटरों को निर्बाध सेवाएं जारी रखने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन प्रसारणकर्ताओं, डीटीएच और केबल ऑपरेटरों से कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण बने संकट के समय दर्शकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वे अपनी सेवाएं निर्बाध जारी रखें।

मंत्रालय ने इन सभी सेवा प्रदाताओं को इस बाबत पत्र भेजा है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘सभी संबंधित पक्षकार इस बात को मानेंगे कि इस महत्वपूर्ण समय में सूचना का निरंतर प्रवाह तथा लोगों को घरों में समाचार, प्रामाणिक सूचना और मनोरंजन के कार्यक्रमों के साथ व्यस्त रखना सर्वोपरि महत्व का काम है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand