एमएनआरई मंत्रालय ने समय के साथ चलने के लिए नयी वेबसाइट बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2020

नयी दिल्ली। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने एक नयी वेबसाइट पेश की है। मंत्रालय ने यह नयी वेबसाइट अंशधारकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है। इसके जरिये अंशधारकों को विशेष रूप से नयी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस वेबसाइट की खासियत यह है कि इससे प्रयोगकर्ता के लिए संपर्क को महत्तम किया जा सकेगा। इसके अलावा प्रयोगकर्ता मोबाइल फोन सहित विभिन्न उपकरणों के जरिये वेबसाइट पर पहुंच बना सकेगा।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरामको के 2019 के शुद्ध लाभ में 20.6 प्रतिशत की भारी गिरावट

वेबसाइट पर कुछ अतिरिक्त पोर्टल मसलन ‘अक्षय ऊर्जा पोर्टल’और इंडिया रिन्यूएबल आइडिया एक्सचेंज (आईआरआईएक्स)भी उपलब्ध होंगे। केंद्रीय बिजली एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को यहां इस वेबसाइट का शुभारंभ किया।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व