मुजफ्फरनगर में दलित लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, बलिया में 15 साल की बच्ची के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप

By रेनू तिवारी | Sep 07, 2021

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। किशोरी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि शौच जाते वक्त उसे पीछे से दबोच लिया गया तथा उसका मुंह व आंख बंद कर दिया गया और उसके साथ कथित बलात्कार करने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी न देने की धमकी दी गई, तथा ऐसा करने पर बलात्कार का वीडियो वायरल करने की बात कही गई।

बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के साथ चार लोगों ने किया  सामूहिक बलात्कार

 परिजनों का आरोप है कि घटना के अगले दिन ही उनके द्वारा मामले की तहरीर बांसडीह पुलिस को दे दी गई , लेकिन जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। सोमवार शाम सोशल मीडिया पर मामला उजागर होने के बाद पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस अधीक्षक राम करन नैय्यर ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर सोमवार को चार युवकों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपी 18 से 20 वर्ष के हैं।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में RRTS निर्माण के चलते बेपटरी होती यातायात व्यवस्था से नाराज उद्यमियों ने RRTS प्रबंधन को लिखा शिकायती पत्र 

मुजफ्फरनगर में दलित लड़की के साथ यौन उत्पीड़

मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 14 साल की दलित लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया और उस पर जातिगत टिप्पणियां की गयीं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना दो पहले बुढ़ाना पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल