नाबालिग बच्ची को बाथरूम से अगवा कर सुनसान झुग्गी मे ले गया और फिर किया बलात्कार

By निधि अविनाश | Oct 22, 2021

दिल्ली के पंजाबी बाग से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। हिंदी अखबार NBT में छपी एक खबर के मुताबिक,नाबालिग बच्ची को बाथरूम से अगवा कर सुनसान झुग्गी मे ले गया और उसेक साथ बलात्कार किया। जब बच्ची रोने लगा तो आसपड़ोस के लोग इक्ट्टा हो गए और पुलिस को बुलाया। फिलहाल पुलिस ने बच्ची का मेडिकल जांच कराया है और अभी काउंसलिंग चल रही है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, जब वह बाथरूम जा रही थी तभी शख्स ने उसको बिस्कुट खिलाने का झांसा दिया लेकिन बच्ची ने खाने से मना कर दिया जिसके बाद आरोपी ने जबरन लड़की का हाथ पकड़ा और मुंह बंद करके झुग्गी ले गया। युवक ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। 

 होटल में ले जाकर रेप

दिल्ली के महरौली इलाके से एक और खबर आ रही है जिसमें एक युवक लड़की को होटल ले गया और जबरन रेप कर दिया। युवती का आरोप है कि, अंकित उसका जानकार था और उसने भरोसे में आकर उसके साथ ओयो चली गई जहां उसके साथ श्खस ने बलात्कार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं