Bihar के बक्सर में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, तीन आरोपी हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

बिहार के बक्सर जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार की सुबह उस समय घटी जब पीड़िता अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होरक ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। सोनबरसा पुलिस थाना के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन लोगों ने भाई-बहन को डांगौली पुल के पास रोका और लड़की को जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए तथा यौन उत्पीड़न करने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता भाई के साथ नजदीकी पुलिस थाने गई और आपबीती बताई।’’ अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन