नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को वेश्यावृत्ति में धकेला, पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

By एकता | Sep 16, 2022

हरियाणा के गुरुग्राम में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ गुरुग्राम के एक स्थानीय स्पा में कई पुरुषों ने बलात्कार किया। बता दें कि लड़की इस स्पा में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थीं। पुलिस ने बताया कि स्पा के संचालकों ने लड़की पर आरोपियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। इस संबंध में सेक्टर-51 महिला पुलिस थाने में बुधवार रात चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों में स्पा चलाने वाली महिला भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: गांव के लड़के के प्यार में पत्नी बनी किलर, सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

पीड़िता ने पुलिस को बताया, "उन्होंने मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी दी थीं। मैं डर गई थी और अगले 4-5 दिनों के लिए स्पा गई। वहां कई लोगों द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था। किसी भी दिन, कुछ 10-15 पुरुष मेरे बलात्कार करते थे।" पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिनों बाद उसने हिम्मत जुटाई और स्पा जाना बंद कर दिया। लेकिन स्पा चलाने वाली महिला और उसके साथी उसे फोन करते रहे और एक होटल में ले गए, जहां कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के माता-पिता को गड़बड़ महसूस हुई तो वह उसे पुलिस के पास लेकर गए। जहाँ उसने पुलिस को बताया कि महिला और अन्य लोगों ने युवा लड़कियों को फंसाने और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के लिए एक गिरोह के रूप में काम किया है।

इसे भी पढ़ें: फॉलोवर्स बढ़ाने की चाहत में नीचता पर उतारू हुआ पति, अपनी ही पत्नी का नहाते हुए वीडियो किया शेयर, मामला दर्ज

पीड़िता ने कहा कि पुलिस में दर्ज कराई गई उसकी यह दूसरी शिकायत है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने कहा कि पहली बार जब वह पुलिस के पास गई थी तो उसे झूठ बोलने के लिए मजबूर किया गया कि वह एक आरोपी रूबल से प्यार करते है जिसने उससे शादी का वादा भी किया है। इसके बाद मामला रफादफा कर दिया गया था। लड़की ने कहा कि आरोपी ने बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अभी तक अपनी असली उम्र के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया है और यह पता लगाया जाना बाकी है कि वह नाबालिग है या नहीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस