अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष लालपुरा का इस्तीफा, पंजाब से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पद से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह पंजाब के रूपनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। लालपुरा ने बताया कि गत 28 जनवरी को उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं। संवैधानिक बाध्यता के चलते मैंने इस्तीफा दिया है।’’ गत 27 जनवरी को भाजपा ने लालपुरा को पंजाब के रूपनगर से अपना उम्मीदवार घोषित किया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चन्नी ने मतदाताओं से की भावुक अपील, बोले- मुझे चमकौर साहिब से 50,000 मतों के अंतर से दिलाएं जीत

पूर्व आईपीएस अधिकारी लालपुरा पिछले साल सितंबर में अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे थे। मौजूदा समय में अल्पसंख्यक आयोग में चार सदस्य हैं। फिलहाल कोई उपाध्यक्ष भी नहीं है। इस महीने की शुरुआत में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद का कार्यकाल पूरा हुआ था।

प्रमुख खबरें

MCD के 2 इंजीनियर सस्पेंड, CM Rekha Gupta ने चावड़ी बाजार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

Delhi में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा, India Gate समेत कई इलाकों में AQI 400 पार

INDIA गठबंधन रैली में न आने पर Youth Congress ने 7 राज्यों के 202 पदाधिकारी निलंबित किए, BJP ने कसा तंज

1857 विद्रोह नहीं, स्वतंत्रता संग्राम था, Home Minister Amit Shah ने वामपंथी सोच को घेरा