UP में मदरसों के सर्वे पर बोले अल्पसंख्यक मंत्री, मुस्लिम समुदाय की उन्नति के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध

By अंकित सिंह | Sep 01, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वेक्षण का फैसला किया है। इसके बाद से इस पर बवाल भी शुरू हो गया है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने योगी सरकार के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि योगी सरकार मुसलमानों के विकास के लिए प्रतिबंध है। अपने बायन में दानिश अंसारी ने कहा कि यूपी सरकार अल्पसंख्यकों के लिए लगातार ईमानदारी से काम कर रही है। चाहे मदरसों का आधुनिकीकरण करना हो या मुस्लिम युवाओं को सशक्त बनाना। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार मुस्लिम समुदाय की उन्नति के लिए काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्‍त कार्यभार, अवनीश अवस्‍थी सेवानिवृत्त

योगी सरकार के इस फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाते हुए इसे मिनी एनआरसी करार दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी मदरसे आर्टिकल 30 के तहत है। फिर यूपी सरकार सर्वेक्षण का आदेश क्यों दे रही है। मदरसों को आर्टिकल 30 के तहत विशेष अधिकार मिले हुए हैं जिसमें सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती। लेकिन योगी सरकार केवल मुस्लिमों का उत्पीड़न करना चाहती है। आपको बतादें कि सर्वेक्षण में मदरसे का नाम, उसका संचालन करने वाली संस्था का नाम, मदरसा निजी या किराए के भवन में चल रहा है इसकी जानकारी, मदरसे में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की संख्या, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति तथा शौचालय की व्यवस्था, शिक्षकों की संख्या, मदरसे में लागू पाठ्यक्रम, मदरसे की आय का स्रोत और किसी गैर सरकारी संस्था से मदरसे की संबद्धता से संबंधित सूचनाएं इकट्ठा की जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें