सरकार की कल्याण योजनाओं का सभी वर्गो के साथ अल्पसंख्यक समाज को बराबर लाभ मिल रहा : नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

नयी दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार ‘‘ सम्मान के साथ विकास एवं बिना तुष्टीकरण के सशक्तीकरण’’ की नीति पर काम कर रही है और पूरे देश में जारी मंत्रालयों की कल्याण योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बराबर मिल रहा है। लोकसभा में अब्दुल खालिक के प्रश्न के उत्तर में नकवी ने कहा कि उन्होंने योजनाओं के अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिलने वाले लाभ के विषय पर एक सर्वेक्षण कराया था।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के नये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नकवी ने कहा, ‘‘मोदी सरकार सम्मान के साथ विकास एवं बिना तुष्टीकरण के सशक्तीकरणकी नीति पर काम कर रही है और पूरे देश में जारी मंत्रालयों की कल्याण योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बराबर मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिये ‘‘विकास का मसौदा वोट का सौदा नहीं’’ है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के कम बजटीय आवंटन से संबंधित एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि जहां तक मंत्रालय को बजटीय आवंटन का सवाल है, हम आइना दिखायेंगे तब कष्ट होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले वर्ष 2013-14 में बजटीय आवंटन 1,888 करोड़ रूपये था और वास्तविक खर्च 1,814 करोड़ रूपये था। जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में बजटीय आवंटन 2,530 करोड़ रूपये और वास्तविक खर्च करीब 2,400 करोड़ रूपये था। उन्होंने कहा कि हमारा व्यय सही से हो रहा है और जमीन पर उसका प्रभाव दिखे, इसके लिये हम काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।