भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी की रैली के कुछ मिनट पहले महू में बिजली गुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2022

मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली से कुछ मिनट पहले शनिवार को बिजली गुल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में स्थित डॉ बी आर आंबेडकर के स्मारक पर 15 मिनट के अंतराल में दो बार बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। हालांकि, राहुल गांधी के आंबेडकर स्मारक पहुंचने से पहले 15 मिनट के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। महू, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की एक तहसील है। यह भारतीय संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर का जन्म स्थान है।

बिजली गुल होने की सूचना चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बिजली कटौती के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ‘ब्लैक आउट’ राज्य सरकार की साजिश हो सकती है। इस बीच, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक अभियंता राजेश महोर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार शाम को महू में प्रवेश किया। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में गांधी की अगुवाई वाली यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई थी। कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।

प्रमुख खबरें

गहराते जल-संकट से जीवन एवं कृषि खतरे में

Akshay Tritiya 2024: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते अक्षय तृतीया पर, तो घर में लाएं ये चीजें, सौभाग्य में होगी वृद्धि

सकारात्मक रही आज घरेलू बाजार की शुरुआत, Sensex 152 अंक चढ़कर 74,823 पर हुआ ओपन

कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- पार्टी का इतिहास संविधान का गला घोंटने का रहा है