मीराबाई चानू ने कतर इंटरनेशनल कप में जीता गोल्ड मेडल, जेरेमी को रजत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2019

दोहा। पूर्व विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने छठे कतर इंटरनेशनल कप में महिला 49 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। चानू ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 194 किलोवर्ग में पीला तमगा हासिल किया। ये अंक तोक्यो ओलंपिक 2020 की अंतिम रैंकिंग के समय उपयोगी साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें: मैच से पहले टीम इंडिया कर रही है मस्ती, विराट कोहली ने पोस्ट की यह तस्वीर

राष्ट्रमंडल खेलों 2018 की स्वर्ण पदक विजेता चानू स्नैच और क्लीन एंड जर्क में एक ही क्लीन लिफ्ट कर सकी। उसने स्नैच में 83 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया। वह चोट के कारण 2018 में विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकी थी। वहीं पुरूष 67 किग्रा वर्ग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने कुल 306 किलो (140 किलो स्नैच में और 166 किग्रा क्लीन एवं जर्क में) का वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। 

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा