मीराबाई चानू का मेडल गोल्ड में हो सकता है तब्दील ! वेटलिफ्टिंग में चीनी एथलीट होउ पर डोपिंग का शक

By अनुराग गुप्ता | Jul 26, 2021

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू का मेडल गोल्ड में तब्दील हो सकता है। दरअसल, मणिपुर की मीराबाई ने महिलाओं के 49 किलोग्राम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला था। इस प्रतिस्पर्धा में चीन की होऊ झिऊई ने गोल्ड मेडल हासिल किया था लेकिन उन पर डोपिंग का शक है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एंटी डोपिंग एजेंसी ने होऊ झिऊई को सैंपल-B टेस्टिंग के लिए बुलाया है। 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को आजीवन मुफ्त पिज्जा देगा डोमिनोज 

वेटलिफ्टिंग में चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता था। भारत की मीराबाई चानू ने 21 साल का इंतजार खत्म कर ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर ब्रांज मेडल जीता था। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द