मिर्ची बाबा से युवकों ने की हाईवे पर मारपीट, समर्थकों से हुई झूमाझटकी

By सुयश भट्ट | Feb 21, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना में मिर्ची बाबा से मारपीट का मामला सामने आया है। मिर्ची बाबा गौ हत्या को लेकर देवरी हाईवे को घेराव करने जा रहे थे। और उसी दौरान कुछ युवा वहां पहुंच गए और मिर्ची बाबा के साथ मारपीट कर दी।

इसे भी पढ़ें:लव जिहाद रोकने के लिए सामने आया ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड, काजियों से की ये अपील 

वहीं मिर्ची बाबा पहले भी विवादों में रहे चुके हैं। मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मिर्ची बाबा ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। वहीं इस बार मुरैना में गौ हत्या के मामले देवरी हाईवे को जाम कर मिर्ची बाबा आरोपियों  के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग कर रहे थे।

आपको बता दें कि मिर्ची बाबा मुरैना के देवरी तिराहे के पास पहुंचे वैसे ही कुछ युवक आए और मिर्ची बाबा की पिटाई कर वहां से चले गए। जिसके बाद पुलिस वहां जैसे ही पहुंची तो बाबा सर्मथकों की पुलिस के साथ बहस होने लगी थी। जिसके बाद कुछ समर्थकों ने पुलिस के झूमाझटकी की और उसके बाद पुलिस बाब को उठाकर ले गई।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश