मिर्ची बाबा का अनशन हुआ समाप्त, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौमूत्र पिलाकर तुड़वाया अनशन

By सुयश भट्ट | Jan 26, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में गौ माताओं की दुर्दशा को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मिर्ची बाबा का अनशन अब खत्म हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिर्ची बाबा के आवास पर उन्हें गौमूत्र पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा भी कमलनाथ के साथ मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस के दिन हुई पिता को पुत्र प्राप्ति, तो नाम रखा 26 जनवरी, जानिए पूरी कहानी 

वहीं मिर्ची बाबा पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। वह प्रदेश में गायों की दुर्दशा को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। हाल ही में वे दंडवत करते हुए सीएम आवास की ओर भी निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था। 

आपको बता दें कि मिर्ची बाबा सूबे की शिवराज सरकार की नीतियों के खिलाफ लागतार मुखर रहे हैं। मिर्ची बाबा पर हाल ही में दो बार हमला करने की भी कोशिश की जा चुकी है। इसके साथ ही मिर्ची बाबा को कांग्रेस के नेताओ के काफी करीबी माना जाता है। मिर्ची बाबा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के काफी करीबी माने जाते है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री