25 साल Mircosoft ने नौकरी करने के बाद भी कंपनी से निकाला, अब पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने बयां किया दर्द

By रितिका कमठान | May 20, 2025

लोग आमतौर पर किसी कंपनी में काम करते हैं तो अपनी पूरी शिद्दत से उस कंपनी के लिए तत्पर रहते है। हर कर्मचारी चाहता है कि उसके काम करने के दौरान कंपनी का विकास होता रहे और कंपनी अच्छी ग्रोथ करे। वर्षों तक निष्ठा के साथ कंपनी में नौकरी करने के बाद भी अगर समय पड़ने पर कंपनी साथ ना देते हुए बाहर का रास्ता दिखा दे तो ये दुखद अनुभव होता है।

महिला ने बताया कि उनके पति ऑटिज्म से पीड़ित है। उन्हें मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या भी है। सेहत से जूझते हुए भी उनके पति ने कभी भी अपने काम पर असर नहीं होने दिया। मगर कंप्यूटर के एल्गॉरिदम के कारण उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। ये सब तब हुआ जब उनके पति का 48वां जन्मदिन आने वाला था।

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में 6000 कर्मचारियों की बहुत बड़ी छंटनी की है। एआई में निवेश बढ़ाने के लिए ये फैसला कंपनी ने किया है। माइक्रोसॉफ्ट के इतिहास में ये कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है। इस छंटनी के कारण अमेरिका में 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें