By अभिनय आकाश | Dec 15, 2025
दुनिया भर की मीडिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नई वैश्विक योजना की खबरें चल रही है और इन खबरों ने वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने भी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उसे अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजीज़ का एक लीक ड्राफ्ट दस्तावेज हाथ लगा है। जिसमें अमेरिका की विदेश नीति को लेकर चौंकाने वाले लक्ष्य उजागर हुए हैं। इस कथित लेख दस्तावेज के अनुसार अमेरिका न केवल यूरोपीय संघ को रणनीतिक रूप से कमजोर करना चाहता है बल्कि एक बिल्कुल नई कोर फाइव वैश्विक व्यवस्था बनाने की तैयारी में है जिसमें भारत, चीन और रूस जैसी एशियाई शक्तियों को प्रमुखता मिलेगी। जबकि यूरोप को दरकिनार कर दिया जाएगा।
हालांकि यह सिर्फ अभी कयास लगाए जा रहे हैं इसको लेकर के और व्हाइस हाउस ने इसमें कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। दूसरा एशिया केंद्रित नई वैश्व व्यवस्था। बताया जा रहा है कि अमेरिका एक नया एशिया केंद्रित कोर फाइव गठबंधन बनाने की योजना बना रहा है। इस समूह में अमेरिका के अलावा चीन, रूस, भारत और जापान शामिल होंगे। इस समूह का गठन वैश्विक शक्ति और जनसंख्या के आधार पर होगा जिसमें यूरोप की भूमिका वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रिया में गौण यानी साइडलाइन हो जाएगी।