पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अब्बासी के साथ बदसलूकी, जांच अधिकारी ने फेंका कांच का गिलास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के साथ देश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के एक अधिकारी ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर बदसलूकी की, जिन्होंने उन पर कांच का गिलास भी फेंका। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया की एक खबर में सामने आयी।

60 वर्षीय अब्बासी पर आरोप है कि जब वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कैबिनेट में पेट्रोलियम मंत्री थे तब उन्होंने एलएनजी टर्मिनल के लिए नियमों के खिलाफ जाकर 15 साल का अनुबंध दिया। एनएबी ने यह मामला 2016 बंद कर दिया था, लेकिन 2018 में इस मामले को फिर से खोला गया।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान बोले- आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ने से बचना चाहिए

खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की जांच टीम का एक सदस्य पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) के नेता पर चिल्लाया और बाद में उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। एजेंसी ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई, 452 से ज्यादा लोग घायल

अब्बासी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी एनएबी के एक अधिकारी ने उनके रिमांड के दौरान की। एनएबी के सूत्रों का हवाला देते हुए, अखबार ने बताया कि यह घटना इस्लामाबाद स्थित एनएबी कार्यालय में अब्बासी के साथ पूछताछ के दौरान हुई।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द