विपक्षी नेताओं से बदसलूकी शर्मनाक, अपना रवैया बदले सरकार: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाथरस मामले के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गये विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस की बदसलूकी और लाठीचार्ज को शर्मनाक करार देते हुए सरकार को अपने रवैये में बदलाव लाने की सलाह दी है। मायावती ने सोमवार को किये गये ट्वीट में कहा हाथरस सामूहिक बलात्कार काण्ड के बाद सबसे पहले पीड़ित परिवार से मिलने व सही तथ्यों की जानकारी के लिए वहाँ 28 सितम्बर को बसपा प्रतिनिधिमण्डल गया था, जिनकी थाने में ही बुलाकर उनसे वार्ता कराई गई थी। वार्ता के बाद मिली रिपोर्ट अतिःदुखद थी, जिसने मुझे मीडिया में जाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा इसके बाद वहां मीडिया के जाने पर भी उनके साथ हुई बदसलूकी तथा कल और परसों विपक्षी नेताओं एवं लोगों के साथ पुलिस का लाठीचार्ज आदि अति-निन्दनीय और शर्मनाक है। सरकार को अपने इस अहंकारी एवं तानाशाही वाले रवैये को बदलने की सलाह, वरना इससे लोकतन्त्र की जड़े कमजोर होंगी। 

इसे भी पढ़ें: दलित सियासत की कसौटी पर UP विधानसभा के उपचुनाव, भाजपा की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

गौरतलब है कि हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। वहां पिछले मंगलवार को उसकी मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण, पोलिश PM ने की प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने दिल्ली पुलिस के नोटिस को Delhi High Court में दी चुनौती

संगठन कौशल, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान

Dravidian Architecture का बेजोड़ नमूना है Chamundeshwari Temple, शिखर पर हैं 7 स्वर्ण कलश