अल्पसंख्यक समुदाय के 4 मंदिरों में उपद्रवियों का हमला, 10 लोगों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

ढाका। बांग्लादेश के खुलना जिले में उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम चार मंदिरों, कुछ दुकानों और घरों पर हमला किया जिसके बाद पुलिस ने मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई। ‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, घटना शनिवार को रूपशा उपजिला के शियाली गांव में हुई। शुक्रवार की रात को गांव के हिंदू और मुस्लिम निवासियों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ था। स्थानीय निवासियों और पीड़ितों के अनुसा,र उपद्रवियों ने सबसे पहले शियाली महाश्मशान मंदिर पर हमला किया। उन्होंने श्मशान और मंदिर में मूर्तियों को क्षति पहुंचाई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, संक्रमण के औसतन एक लाख नए मामले दर्ज

कुछ स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि हमलावर पड़ोसी शेखपुरा, बामनडांगा और चाडपुर इलाकों से थे। लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। रूपशा पुलिस थाने के प्रभारी सरदार मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि हमलों के बाद तनाव बढ़ने पर इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हुसैन ने बताया, ‘‘हम स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सतर्क और सक्रिय हैं।’’ स्थानीय मस्जिद के इमाम मौलाना नाजिम उद्दीन ने बताया कि ईशा की नमाज के दौरान हिंदू कीर्तन गाते हुए शियाली महाश्मशान मंदिर की ओर जा रहे थे जिसके कारण विवाद हुआ। उन्होंने कहा, “जब मैंने उनसे नमाज के दौरान मस्जिद के सामने कीर्तन नहीं गाने का अनुरोध किया, तो किसी ने मुझे धक्का दे दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई। हालांकि, पुलिस के आने और हस्तक्षेप करने के बाद स्थिति को सुलझा लिया गया। हालांकि, सेन ने कहा कि हिंदुओं के समूह में से किसी ने भी इमाम को धक्का नहीं दिया था।

प्रमुख खबरें

Noida के शाहबेरी फर्नीचर बाजार की दुकान में आग से अल्तमश की मौत, अमन गंभीर

North Korea ने US-South Korea सैन्य अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास बताकर दी चेतावनी

US Court में Abhishek Vijaykumar ने स्वीकार किया बाल शोषण सामग्री रखने का अपराध

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई