मथुरा में बदमाशों ने व्यापारी से लूटी 70 किलोग्राम चांदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी से कथित रूप से 70 किलोग्राम चांदी लूट ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात फरह थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर हिंदुस्तान कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी से 70 किलोग्राम चांदी लूट ली।

पांडेय ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी और उसके बेटों को नीचे उतरने पर मजबूर किया और उनसे 70 किलोग्राम चांदी से भरा बैग छीन लिया। उन्होंने कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: CCTV फुटेज से सामने आया घटनाक्रम; परीक्षा हॉल से निकलने के बाद हॉस्टल में साहिल के आखिरी कदम कैद

EU Data Privacy: Location Data उल्लंघन पर Google पर 46.3 करोड़ डॉलर जुर्माना

National Film Awards 2026 | दिल्ली से बाहर पहली बार गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित

वैश्विक दबाव के बीच UN में पहले बहुपक्षवाद शिखर सम्मेलन की भारत ने की सह-मेजबानी