By अभिनय आकाश | Nov 03, 2026
अमेरिका ने ईरान पर फिर मिसाइलों का कहर बरपा दिया। केशम द्वीप पर ऐसे धमाकों की खबरें सामने आई कि पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव की आग फिर भड़क उठी। जिस ईरान के साथ सीजफायर और शांति की बातें हो रही थी, उसी ईरान पर अब अमेरिकी हमले की खबर ने दुनिया को हिला दिया है। इस हमले की टाइमिंग ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है और ठीक इसी वक्त ईरान की धरती पर अमेरिकी हमले की खबर है। याद रखिए होर्मुज में जरा सी हलचल दुनिया के तेल बाजार को हिला सकती है। यानी इस टकराव की कीमत सिर्फ ईरान और अमेरिका नहीं पूरी दुनिया को चुकाना पड़ सकता है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर मिलिट्री अटैक्स किए हैं। केशंग द्वीप पर अमेरिकी स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव का पारा फिर से चढ़ गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ये सीमित और डिफेंसिव अटैक्स थे। अमेरिका का दावा है कि इस कार्रवाई का मकसद ईरान की उस सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाना था जिसने जो है हॉर्मोज स्टेट में अमेरिकी ठिकानों और कमर्शियल शिपिंग को जो है खतरा पैदा कर दिया था। लेकिन यहां सवाल सिर्फ हमले का नहीं है। बल्कि उस मैसेज का भी है क्या अमेरिका ने ईरान को साफ संकेत दिया है कि हॉर्मोस स्टेट में उसकी मौजूदगी और उसके हितों को चुनौती देने की कोशिश का जवाब मिसाइल स्ट्राइक से दिया जाएगा। अब जरा केशव द्वीप की लोकेशन समझिए। यह द्वीप हॉररमूज स्टेट के बेहद करीब है और हरमूज स्टेट दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट्स में से एक है।
ईरान ने भी अपनी अब तक की सबसे सीधी और आक्रामक रणनीति का ऐलान कर दिया। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी और वरिष्ठ सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रिजाई ने अमेरिकी धमकियों का करारा जवाब दिया है। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर को दिए एक विस्फोटक इंटरव्यू में रिजाई ने कहा अगर ईरान पर हमला होता है तो ईरानी सेना अमेरिका के खिलाफ ऐसा विनाशकारी पलटवार करेंगी जिसकी कल्पना भी वाशिंगटन ने नहीं की होगी। मोहसीन रिजाई ने अमेरिका को सींग वाली गाय करार देते हुए बेहद तल्ख लहजे में कहा अगर अमेरिका युद्ध शुरू करता है तो हम उसकी सींग को इस तरह उखाड़ पर फेंक देंगे कि पूरी दुनिया देखेगी कि अब बिना सींग वाली गाय अपना बचाव करने में कितनी लाचार और बेबस है।