इजराइल ने सीरिया की राजधानी में दागे दो मिसाइल, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

दमिश्क। सीरिया की राजधानी में बुधवार तड़के इज़राइल की ओर से दो मिसाइल दागी गईं। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि मिसाइल इज़राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स से दागी गईं, जिसे राजधानी दमिश्क के दक्षिण हिस्से में एक मकान को निशाना बनाते हुए दागा गया था। सीरिया रक्षा प्रणाली ने एक मिसाइल को बीच में ही रोक दिया। हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप