इराक में दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला,अमेरिकी गठबंधन वाली सेना को बनाया गया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

बगदाद। इराक में दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागी गईं, जहां पर अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना और अनुबंध पर काम करने वाले विदेशी कर्मी रहते हैं। इराक के सुरक्षा तंत्र से जुड़े अधिकारियों और सेना ने यह जानकारी दी। इराकी सेना ने एक बयान में बताया कि तीन रॉकेट उत्तरी बगदाद में बलाद एयरबेस को निशाना बनाकर बुधवार को दागे गए, हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां अनुबंध पर काम करने वाले विदेशी कर्मी रहते हैं। इराक के सुरक्षा तंत्र से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि इसके कुछ घंटे बाद बगदाद हवाईअड्डे के पास स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक मिसाइल आकर गिरी।

इसे भी पढ़ें: असम राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी, संक्रमण के 3,751 नए मामले

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अमेरिकी अधिकारी पूर्व में कई बार ईरान समर्थित इराकी विद्रोही गुटों पर ऐसे हमले करने का आरोप लगा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य

NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार