गाइडेड मिसाइल विध्वंसक विशाखापत्तनम रविवार को होगा नौसेना में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

नयी दिल्ली|  मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस स्वदेश में निर्मित ‘स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक विशाखापत्तनम को रविवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: डीजीपी सम्मेलन में नक्सली हिंसा, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों के खिलाफ कार्रवाई पर हुई चर्चा

अधिकारियों ने कहा कि विशाखापत्तनम सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, पनडुब्बी रोधी रॉकेट और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध एवं संचार उपकरणों सहित घातक हथियारों तथा सेंसर से लैस है।

अधिकारियों ने कहा कि यह 35,000 करोड़ रुपये की परियोजना 15बी का पहला विध्वंसक है। इस परियोजना के तहत कुल चार युद्धपोत बनाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर