2016 अर्द्धकुंभ में गुम हुई महिला 2021 कुंभ में मिली, 5 साल बाद हुई घरवालों से मुलाकात

By निधि अविनाश | Apr 08, 2021

अकसर जब आप किसी मेले में जाते है तो बड़े लोग हमेशा अपने बच्चों को समझाते है कि हाथ पकड़ कर चलो नहीं तो गुम हो जाओगे और कुंभ मेले के बारे में तो आपने सुना ही होगा की वहां साधुओं से लेकर दर्शनार्थी की इतनी भीड़ उमड़ती है कि अगर वहां आप गुम हुए तो आपका मिलना असंभव सा ही हो जाता है लेकिन अगर हम आपको बताए की साल 2016 में कूंभ मेले में खोया शख्स साल 2021 के कुंभ मेले में मिल जाए तो आप इसे एक बॉलिवुड फिल्म से कम नहीं समझेंगे। आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां एक बुजुर्ग महिला जो साल 2016 के कुंभ मेले में खो गई थी उन्हें पुलिस ने 2021 के कुंभ मेले में ढूंढ निकाला है।

 

5 सालों बाद हुई घरवालों से मुलाकात

कृष्णा देवी की सूचना उनके बड़े बेटे दिनेश्वर पाठक को दी जिसके बाद वह सभी परिवारवालों को लेकर ऋषिकेश पहुंचे। पुलिस ने मां को परिवारवालों को सौंप दिया और जब वह अपने घरवालों से मिली तो कृष्णा देवी की आंखें नम हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इन पांच सालों में कृष्णा देवी ने कई धार्मिक स्थलों की यात्रा अकेले ही की और अब वह अपने परिवारवालों से मिलकर काफी खुश है। जानकारी के मुताबिक, अगर कोई कुंभ मेले में खो जाता है तो गुम हुए लोगों की जानाकारी खोया-पाया काउंटर पर दर्ज की जाती है जिसके बाद जांच टीम जांच करने में जुट जाती है। अबतक पुलिस ने 400 लापता लोगों को उनके परिवार से मिलवाया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर