Punjab की लापता Singer का Murder Case Solve, Ludhiana में नहर से मिला शव, 2 अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2026

पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले लापता हुई 29 वर्षीय पंजाबी गायिका का शव लुधियाना की एक नहर से बरामद किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लुधियाना के जमालपुर निवासी इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर 13 मई को कार में सवार होकर घर से निकली थीं, जिसके बाद से वह लापता थीं। उनके भाई ने सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है। सुखविंदर मोगा का निवासी बताया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उनके दोस्त करमजीत सिंह को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सुखविंदर कथित रूप से वारदात को अंजाम देने के बाद कनाडा फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, कौर की कार रविवार को नीलों नहर से बरामद हुई, जबकि उनका शव सोमवार को मिला। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश