आस्ट्रेलियाई चुनौती पर मिताली ने कहा, यह वनडे विश्व कप के लिये सर्वश्रेष्ठ तैयारी होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

मैकॉय (आस्ट्रेलिया)। भारतीय कप्तान मिताली राज और मुख्य कोच रमेश पोवार ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिये अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक मजबूत टीम के खिलाफ खेलना अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिये सर्वश्रेष्ठ तैयारी होगी। जुलाई में ब्रिटिश दौरे के बाद स्वच्छंद क्रिकेट खेलने के बारे में बात करने वाले पोवार ने कहा कि अब समय आ गया है जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों से प्रतिस्पर्धा करने के लिये टीम लगातार 250 से अधिक स्कोर बनाये।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी-मगही पर हेमंत सोरेन का बयान क्या किसी राजनीति का हिस्सा है या बस एक भूल

इंग्लैंड में केवल मिताली ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पायी। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जमाये। उन्होंने कहा कि अगर अन्य बल्लेबाज अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हैं तो वह नंबर चार के बजाय नंबर तीन पर उतर सकती है जैसा कि उन्होंने अभ्यास मैच में किया था। मिताली ने कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर विश्व कप के लिये संयोजन पर काम कर रहे हैं और हम खिलाड़ियों को अपनी भूमिकाओं में फिट होने के लिये थोड़ा अधिक समय देंगे। इस श्रृंखला के लिये ये ही हमारे लक्ष्य हैं प्रत्येक मैच जीतने के लिये सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण करना भी महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलने से हमारी सबसे अच्छी तैयारी हो सकती है।’’ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बारे में मिताली ने कहा, ‘‘अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर मेरा रवैया लचीला रहा है चाहे वह नंबर तीन हो या नंबर चार लेकिन सब टीम के संयोजन पर निर्भर करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे पास मध्यक्रम में अच्छे बल्लेबाज होते हैं तो मैं तीसरे नंबर पर उतर सकती हूं। यदि मध्यक्रम में कम अनुभवी बल्लेबाज होंगी तो मैं नंबर चार पर उतरूंगी। हरमन (हरमनप्रीत कौर) पहले वनडे में नहीं खेलेगी इसलिए मुझे शायद अपने बल्लेबाजी क्रम पर विचार करना होगा।

प्रमुख खबरें

Joshimath के पास निजी Helicopter क्रैश, 5 श्रद्धालुओं और पायलट समेत छह की मौत

आरोपी नहीं, गवाह बनकर कोर्ट पहुंचेंगी Nora Fatehi, जानें क्या है पूरा मामला

विधान परिषद- छोटा चुनाव बड़े सबक

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: क्या अब सुधरेंगे फ्रॉड पीड़ितों के हालात?