मिताली इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के बाद संन्यास ले सकती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद खेल के इस प्रारूप से संन्यास ले सकती हैं जबकि वह एकदिवसीय में खेलना जारी रखेंगी जहां वह टीम की कप्तान हैं। भारतीय महिला टीम बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी लेकिन अभी यह तय नहीं है कि मिताली को टीम के अंतिम 11 खिलाड़ियों में जगह मिलेगी या नहीं। इस खिलाड़ी का चयन अगर अंतिम 11 में होने की स्थिति में भी यह पता चला है कि 36 साल की मिताली इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के बाद इस प्रारूप में आगे नहीं खेलेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला को चार मार्च से असम के बारासपारा में खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ बैंच स्ट्रैंथ को परखने को लेकर रोमांचित हूं: विलियमसन

अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी यह तय नहीं है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पूरी श्रृंखला में खेलेगी या पुरूष टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की तरह श्रृंखला के पहले मैच के बाद संन्यास लेंगी।’’ टी20 में धीमी स्ट्राइक-रेट और कमजोर क्षत्ररक्षण के करण उनकी जगह पक्की नहीं है जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं मिली। मिताली को हालांकि टीम से बाहर रखने के फैसले पर काफी विवाद भी हुआ और उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना एडुल्जी पर तत्कालीन कोच रमेश पोवार के साथ मिलकर करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका