ICC महिला एक दिवसीय रैंकिंग में मिताली राज फिर टॉप पर, मंधाना टॉप-10 में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

दुबई। भारतीय कप्तान मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एक दिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में 762 अंक के साथ एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गई जबकि बायें हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं। सोलह साल से भी अधिक समय पूर्व पहली बार बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने के बाद मिताली नौवीं बार नंबर एक बल्लेबाज बनीं हैं। पिछली रैंकिंग में शीर्ष पर चल रही वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। गेंदबाजों की सूची में झूलन गोस्वामी पांचवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जबकि आलराउंडरों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा 10वें स्थान पर हैं। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की बराबरी करते हुए तीसरे स्थान पर हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन

Jammu and Kashmir Udhampur Encounter | उधमपुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

PM Modi Birthday: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई